
Ranchi: लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित गुदड़ी चौक पर लोगों की भीड़ जुटने के बाद बड़ी संख्या पुलिस के जवान पहुंच गए. भीड़ को हटाने के बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. अनहोनी को रोकने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन, क्यूआरटी टीम, रैफ जवानों की तैनाती की गई है. बताया जा रहा है कि किसी अफवाह के बाद लोग इस इलाके में जुट रहे थे. पुलिस ने सच्चाई बताते हुए निषेधाज्ञा के मद्देनजर भीड़ को हटाया. मालूम हो कि इसी इलाके में हिंसा में मारे गए एक युवक का घर भी है.
मालूम हो कि दस जून को रांची स्थित मैन रोड पर समुदाय विशेष के साथ पुलिस की हिंसक झड़प हुई थी. जिसके बाद से शहर के छह थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू है. इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. बाजार व दुकानें बंद हैं. हालांकि, शहर के अन्य थाना क्षेत्रों के हालात सामान्य हैं. दुकानें खुली हैं, लोग आवाजाही कर रहे हैं.




