NationalNEWS

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव सिंह का 93 साल की उम्र में निधन, 4 बार बने थे गुजरात के सीएम

New delhi:  गुजरात  के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का आज निधन हो गया. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव सिंह ने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. माधव सिंह सोलंकी  का जन्‍म 30 जुलाई 1927 को  हुआ था. पेशे से वकील सोलंकी 1977 में बहुत कम समय के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद व‍ह साल 1980 में सत्ता में आए. सोलंकी चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. गुजरात के सीएम रहने के साथ ही वे नरसिम्‍हा राव की सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके थे.

खाम की थ्योरी को दिया था जन्म

80 के दशक में माधव सिंह ने खाम की थ्योरी को जन्म दिया था. इसके तहत उन्होंने गुजरात की राजनीति और जातिगत समीकरणों के साथ प्रयोग किये. ‘खाम’ यानी कि क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम. गुजरात में खाम की थ्योरी को सियासत में शुरू करने वाले माधव सिंह ही थे. सोलंकी ने इन्ही चार वर्गों को एक साथ जोड़ा और प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए. उनके इस समीकरण ने गुजरात की सत्ता से अगड़ी जातियों को कई साल के लिए बाहर कर दिया  था.

इसे भी पढ़ें- हज़ारीबाग: जूस में बेहोशी की दवा मिलाकर चुराई ओडिशा के दारोगा की 20 लाख की कार

Related Articles

Back to top button