
Ranchi: भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अर्बन आउटकम फ्रेंमवर्क में दिए जानेवाले फीडबैक के लिए निर्धारित अवधि बढ़ा दी है. केंद्र सरकार ने अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2022 से बढ़ाकर 7 जनवरी 2023 कर दी है. इस बीच देशभर के शहरों में शहरी विकास के लिए सरकार को दिए जानेवाले सुझाव अर्बन आउटकम फ्रेंमवर्क में फीडबैक देने की होड़ मची है लेकिन इस मामले में रांची सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है. रांचीवासी फीडबैक देने में दूसरे शहरों के साथ कड़े मुकाबले चल रहे है. इसलिए रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वो अपने शहर की प्रतिष्ठा के लिए अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक दें.
इसे भी पढ़ें: Latehar: जंगली हाथियों को क्षेत्र से हटाकर बेतला ले जाने की हो व्यवस्था,डीएफओ को सौंपा ज्ञापन
कैसे दें फीडबैक
कोई भी नागरिक अपने फोन के गूगल सर्च में जाकर EOL 2022 में org citizen perception survey क्लिक कर अपना डिटैल्स भरकर वहां पूछे गए चंद सवालों का जवाब दे सकता है और अपना फीडबैक सबमिट कर सकता है. इसके लिए रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी के सोशल मीडिया एकाउंट पर एक क्यू आर कोड और लिंक पोस्ट किया जा रहा है. इसके अलावा मंत्रालय की ओर से एक लिंक भी जारी किया गया है जो इस प्रकार है:

फीडबैक के लिए लोगों के बीच अवेयरनेस
रांची स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के 50 चौक चौराहों परवैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड के माध्यम से दी जा रही है जानकारी.
रांची स्मार्ट सिटी के सभी पब्लिकऐड्रेस सेस्टम से लोगों के दी जा रही है जानकारी.
रांची नगर निगम की शॉलिड वैस्ट कलेक्शन वाहनों पर लगे ध्वनी प्रसारण यंत्र से हो रहा प्रचार प्रसार.
रांची नगर निगम के सुपरवाईजर लोगों से मिलकर फिडबैक देनें का कर रहे हैं आग्रह.
अखबार व डिजीटल मीडिया के माध्यम से भी समय समय पर दी जा रही है जानकारी.
अबतक काफी कम लोगों ने दिया फीडबैक
अबतक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शहर के मात्र डेढ प्रतिशत लोगों नें अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क में भाग लिया है. हालांकि रांची ने भी फीडबैक में जरूरी अहर्ता न्यूनतम 1% का संख्या पार कर लिया लेकिन दूसरे शहरों की तुलना में यह काफी कम है.





