JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi: जिन्हें लगानी है रोक, उनकी निगरानी में बड़ा तालाब में गिराया जा रहा नाले का पानी

नालों में जाली लगाकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहा नगर निगम

Ranchi: राजधानी के बड़ा तालाब को बचाने के लिए हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को फटकार लगाई थी. साथ ही आदेश दिया गया था कि तालाब में गंदे नाले का पानी नहीं बहाया जाएगा. इसके बावजूद बड़ा तालाब में नाले का गंदा पानी गिराने का सिलसिला जारी है. इतना ही नहीं नगर निगम की निगरानी में ही गंदे नालों का पानी तालाब में बहाया जा रहा है, जिससे तालाब की स्थिति और खराब होती जा रही है.

इसे भी पढ़ें – रामगढ़ : रिवोल्यूशनरी यूथ फाउंडेशन ने किया शॉर्ट मैराथन का आयोजन

अब तो बड़ा तालाब से जुड़े नालों में जाली लगाने का काम भी नगर निगम काम कर रहा है. लेकिन गंदा पानी रोकने को लेकर नगर निगम की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं. बताते चलें कि नाले का पानी बहाए जाने के कारण बड़ा तालाब के पानी का रंग बदल चुका है.

इसे भी पढ़ें – कुशवाहा समाज खुद को छला हुआ कर रहा महसूस : आलोक कुमार मेहता

दो दिन पहले लगाई गई जाली

नगर निगम की ओर से बताया गया है कि बड़ा तालाब में गिरने वाले नाली के पानी के साथ गंदगी को रोकने के लिए उसमें गुरुवार को जाली लगाई गई. साथ ही बताया गया कि बड़ा तालाब में अपर बाजार सहित विभिन्न इलाकों से आने वाले नाले का पानी सीधे गिरता है. नाले के जरिए प्लास्टिक भी काफी मात्रा में तालाब में गिर रहा है. इसको रोकने के लिए कई बार प्रयास नगर निगम की ओर से किया गया, मगर अब तक यह नाकाफी साबित हो रहा है. ऐसे में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार बड़ा तालाब में गिरने वाले नाले में जाली लगाया गया है.

गंदगी रोकने का हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

22 जनवरी 2021 को बड़ा तालाब मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को बड़ा तालाब में जाने वाली गंदगी को रोकने का निर्देश दिया था. साथ ही इस मामले में कोर्ट ने नगर निगम को प्रगति रिपोर्ट सौंपने को कहा था. कोर्ट ने कहा था कि बड़ा तालाब के अगल-बगल के नर्सिंग होम से निकलने वाले मेडिकल कचरे को हर हाल में रोके और पार्किंग स्थल से जो गंदगी तालाब में जा रही है, उसे भी रोकने का इंतजाम करें. फिर भी नगर निगम तालाब में गंदगी रोकने में विफल साबित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें –  देवघर : जमीन विवाद में फायरिंग, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button