
Ranchi: रांची के मारवाड़ी स्कूल के तीन स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल के सभी बच्चों को होम आइसोलेट किया गया है. तमाम बच्चों और शैक्षणिक स्टाफ की कोरोना जांच की जा रही है.
बता दें कि बीते दिनों झारखंड सरकार ने राज्य में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की मंजूरी दी थी. स्कूल खुलने के कुछ ही दिन बाद बच्चों में संक्रमण पाये जाने से उसके तेजी से फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
स्कूल खुलने के बाद बच्चों में संक्रमण के मामले देश के अन्य राज्यों में भी सामने आये हैं. उधर बिहार में 15 अगस्त से सभी स्कूलों को खोलने का तैयारी है.
इसे भी पढ़ें – Jharkhand: अदालतों में अब 50 फीसदी फिजिकल सुनवाई होगी




