Crime NewsJharkhandRanchi

रांची: टाटीसिलवे रेलवे लाइन के पास से कपड़े में बंधा युवती का शव बरामद

Ranchi: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के नामकुम-टाटीसिलवे मार्ग के लाफार्ज गोदाम के नजदीक नवनिर्मित रेलवे लाइन के पास मंगलवार को कपड़े में बंधा अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया.

युवती की उम्र 25 वर्ष के करीब है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या कर उसके शव को रेलवे लाइन के बगल में फेंक दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- अभी भी जेल में रहेंगे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, 20 दिसंबर को होगी जमानत पर सुनवाई

दो-तीन दिन पहले फेंका गया है युवती का शव

टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के नामकुम टाटीसिलवे मार्ग के लाफार्ज गोदाम के नजदीक नवनिर्मित रेलवे लाइन के पास से जो शव बरामद हुआ है वह दो से तीन दिन पुराना है.

शव को देखने से यह मालूम होता है कि युवती की हत्या दो-तीन दिन पहले ही कर दी गयी है. युवती के शव मिलने के मामले में आशंका जतायी जा रही है उसके शव को ट्रेन से लाकर फेंका गया है, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि युवती कौन है और कहां की रहने वाली है. युवती के शव को कपड़े में बांध कर फेंका गया है.

इसे भी पढ़ें- सरयू राय को हेमंत सोरेन के लिए प्रचार करना, क्या भारी पड़ सकता है !

पोस्टमार्टम के बाद ही होगा मामले का खुलासा

अज्ञात युवती के शव बरामद होने के मामले में टाटीसिलवे थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे युवती का शव बरामद किया गया है. शव के रेलवे लाइन के पास से मिलने के बाद ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि उसके शव को ट्रेन से लाकर यहां पर फेंक दिया गया हो. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा की युवती की मौत कैसे हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button