
Ranchi: राजधानी रांची के चान्हो में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. जहां एक स्कूल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में 25-30 छात्रों के घायल होने की खबर है. जबकि बस का ड्राईवर भी जख्मी है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नशे में था ट्रक का ड्राइवर !

मिली जानकारी के मुताबिक, मघवार एकेडमी की बस, सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में चान्हो में चटवाल मोड़ के पास बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूली छात्रों से भरी मघवार एकेडमी की बस में एक ट्रक ने धक्का मार दिया. ट्रक चालक नशे में था. टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें- कहां नदी में डूबे पांच बच्चे
बच्चों को आयी मामूली चोट

इस हादसे में राहत की बात ये रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है. सभी छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है. वही चान्हो थानेदार ने बताया कि एक स्टूडेंस के सर पर चोट लगी है जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है. इधर ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




