
Ranchi: दिन-रात ड्यूटी कर फर्ज निभा रहे पुलिसकर्मियों के कोरोना से बचाव के लिए रांची एसएसपी के द्वारा अच्छी पहल गयी है. थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों को तीन कैटेगरी में बांटकर ड्यूटी लिये जाने का विचार किया जा रहा है.
इस पद्धति में थाना में जितनी पुलिसकर्मियों की संख्या है उसे तीन भागों में बांटा जायेगा और सभी की 15 दिनों पर ड्यूटी बदली जायेगी. इसमें एक्टिव, रिजर्व और क्वारंटाइन की कैटेगरी बनायी गयी है. जो पुलिसकर्मी (एक्टिव) ड्यूटी करेंगे उन्हें 15 दिनों के अंतराल बाद क्वॉरेंटाइन में भेज दिया जायेगा. उनकी जगह रिजर्व कैटेगरी को ड्यूटी पर लगाया जायेगा (एक्टिव कर दिया जायेगा). अब जो 15 दिनों के क्वारेंटाइन कर चुके जवान होंगे वे रिजर्व कैटेगरी में आ आयेंगे. इस तरह एक्टिव से क्वरेंटाइन, क्वारेंटाइन से रिजर्व और रिजर्व से एक्टिव का चक्र चलता रहेगा.
रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि कोरोना वायरस से पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए तीन कैटेगरी में बांट कर ड्यूटी लिए जाने का विचार किया जा रहा है. इससे पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित होने से बचेंगे और लंबे समय तक लोगों की सेवा करते रहेंगे.ॉ
इसे भी पढ़ें – झारखंड में अनलॉक की स्थिति 31 अगस्त तक बढ़ायी गयी, कोरोना संक्रमण को देख सीएम ने लिया निर्णय
पुलिसकर्मियों को अस्पताल में कराया जा रहा है भर्ती
रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया की जिन पुलिसकर्मियों में कोरोना का लक्षण दिख रहा है उसे रिम्स, मेडिका जैसे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. जिन पुलिसकर्मियों में कोरोना का लक्षण नहीं दिख रहा है, उन्हें विस्थापित सेंटर कुटे में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है.
पुलिस के बैरक में जहां कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वहां सैनिटाइज कराने के बाद ही उस बैरक को दोबारा खोला गया है. इसके अलावा जो पुलिसकर्मी छुट्टी से आये हैं उन्हें 14 दिनों के लिए क्वरेंटाइन में भेजा जा रहा है. क्वारंटाइन अभी पूरी करने के बाद ही उन्हें ड्यूटी पर लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – रांची के निजी अस्पताल पूरे एक फ्लोर को बना रहे कोविड डेडिकेटेड अस्पताल
थानों में लगाया जा रहा है सैनीटाइजर स्प्रे मशीन
पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए रांची जिले के शहरी क्षेत्र के कई थानों और पुलिस लाइन में सेनीटाइजर स्प्रे मशीन लगाया गया है. इसके अलावा सेनीटाइजर लेग मशीन भी लगाया गया है.
इसके अलावा पुलिस लाइन, थाना सहित कई अन्य जगहों पर करीब 5749 मास्क, 5749 सेनीटाइजर, 1091 पीपीई किट, 450 कैप रांची पुलिस के द्वारा उपलब्ध कराये गये हैं.
काम का बदला तरीका
पुलिसकर्मियों में कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच रांची जिले के थानों में बदली व्यवस्था में काम चल रहा है. अब थानों में प्रवेश बंद करा दिया गया है. ड्रॉप बॉक्स और ऑनलाइन माध्यम से एफआइआर दर्ज हो रही है. कम गंभीरता वाली शिकायतें, थानों के ड्रॉप बॉक्स में डाली जा रहीं, जबकि गंभीर शिकायतें ड्रॉप बॉक्स के अलावा थाना प्रभारी के व्हाट्सएप और ऑनलाइन एफआइआर सिस्टम के माध्यम से दर्ज की जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें – अगले तीन दिनों में की जायेगी शुगर, बीपी व अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित 36 हजार मरीजों की कोरोना जांच





Hi there friends, its impressive piece of writing on the topic of cultureand
completely defined, keep it up all the time.
I couldn’t resist commenting. Well written!
For latest information you have to pay a quick visit world
wide web and on the web I found this site as a best site for most recent updates.
Someone essentially lend a hand to make significantly posts I would state.
That is the very first time I frequented your web page and so far?
I amazed with the analysis you made to make this
actual put up extraordinary. Great process! 31muvXS cheap flights
Thanks to my father who told me concerning this website, this
weblog is actually awesome. cheap flights yynxznuh
of course like your web site however you have to test the spelling on quite a few of your posts.
Several of them are rife with spelling problems and I in finding it very bothersome to tell the reality however I’ll certainly come back
again.
Really no matter if someone doesn’t be aware of then its up to other visitors that they will help, so here it
occurs.
bookmarked!!, I like your blog!
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
These are actually great ideas in concerning blogging.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.