
Ranchi : 19 नवंबर को JSCA स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 मैच को देखते हुए रांची नगर निगम ने भी तैयार है. निगम के द्वारा JSCA स्टेडियम एवं स्टेडियम के सभी संपर्क पथों में विशेष सफाई अभियान गुरुवार को चलाया गया.
निगम द्वारा स्टेडियम के सभी कोनों में साफ सफाई, सेनिटाइजेशन इत्यादि का कार्य किया जा रहा है. किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने किया. निगम के मुताबिक T20 मैच का आनंद लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का आगमन भी रांची शहर में हो रहा है. साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों का भी आगमन सुनिश्चित है. ऐसे में रांची नगर निगम द्वारा रांची एंट्री करने वाले सभी मार्गों, एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन के क्षेत्रों में भी विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. कोरोना काल के संक्रमण के खतरे को देखते इससे लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले t-20 मैच में 100 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति देने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर




