
Ranchi: 31 जनवरी से रांची स्थित राजभवन उद्यान को आम लोग देख पाएंगे. यहां लगाए गए फूल और विभिन्न पौधे का दीदार कर पाएंगे. राज्यपाल के निर्देश पर रांची के कचहरी स्थित राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए 31 जनवरी, 2023 से खोला जाएगा. आम जनता उद्यान को 7 फरवरी, 2023 तक देख सकेंगे.
इसे भी पढ़ें: Palamu: जातिगत टिप्पणी मामले में कोर्ट से आरोप मुक्त हुए भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता
सुबह 10 बजे से प्रवेश
जानकारी के मुताबिक उद्यान प्रतिदिन सुबह 10 बजे दोपहर 3 बजे अपराहन तक खोला जायेगा. हालांकि उद्यान में प्रवेश दोपहर 1 बजे तक मिलेगा. प्रवेश राजभवन के गेट नंबर- 2 से सुरक्षा जांच के बाद दिया जायेगा.
पहचान पत्र लाना होगा
सभी आगंतुक को अपना पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा। कोविड-19 के लिए निर्देशित सभी सुरक्षा गाइडलाइन का अनुपालन करेंगे.
उद्यान के मुख्य बिंदु
उद्यान 52 एकड़ में फैला है.
यहां म्यूजिकल फव्वारे सहित कई औषधीय पौधे भी हैं.
उद्यान में 100 प्रकार के गुलाब के फूल हैं.
55 प्रकार के सुगंधित फूल लगाये गए हैं.
देश-विदेश के 200 से अधिक फूलों की किस्में हैं.
वर्ष 2004 में पहली बार राजभवन उद्यान खुला था.




