Deoghar

साइबर अपराधियों ने उडाये 20 हजार

Deoghar:शुक्रवार को साइबर अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को झांसे में लेकर लगभग 20 हजार रुपये की अवैध निकासी बैंक खाता से कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर सारठ थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव निवासी विक्रम कुमार सिंह ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

साइबर थाना पुलिस को दिए शिकायत में कहा गया है कि 13 नवंबर को किसी अंजान व्यक्ति ने मोबाइल फोन नंबर 8695043573 से फोन कर फोन पे पर कैशबैक मिलने व भेजे गये लिंक को एक्सेप्ट करने पर राशि मिलने की बात कही.

इस दौरान उसके एसबीआइ बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 4 बार में 19,798 रुपये की अवैध निकासी कर ली. शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Related Articles

Back to top button