
Ranchi: पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. सबसे उच्च तापमान जमशेदपुर का 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और झारखंड के चाईबासा में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने झारखंड में अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी है, बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. दीपावली के दिन पूरे झारखंड में उच्चतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान का 15 से 21 डिग्री रहने की संभावना है.
वही राजधानी रांची में मौसम तापमान दीपावली के दिन 30 से 32 डिग्री रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री रहने की संभावना है. आसमान बिल्कुल साफ रहेगा.




