
Ranchi: शुक्रवार रात को हुई वृद्ध दंपती की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है. अनगड़ा थाना क्षेत्र के राहे प्रखंड स्थित सत्ताकी गांव में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है.
इसे भी पढ़ेंःगिरिडीहः रिटायर्ड सीआइ की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध में मर्डर की आशंका
वृद्ध दंपती की हत्या के पीछे कौन है और किस वजह से हत्या की घटना को अंजाम दिया, अभी तक इसका कोई भी जानकारी नहीं मिल पाया है. इस मामले में सिल्ली डीएसपी ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वारदात के बाद बाहर से कुंडी बंद कर भागे थे अपराधी
बुजुर्ग दंपती प्रहलाद महतो और घासनी देवी से उनका बेटा दो दिनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान दंपती की स्कूटी गांव के बाहर मिली.
जिसके बाद गांववाले दंपती के घर पहुंचे तो घर के दरवाजे पर ताला बंद मिला. इसके बाद खिड़की से अंदर झांककर देखा तो दोनों की लाश फर्श पर बड़ी हुई थी.
पोस्टमैन रह चुके थे प्रहलाद महतो
प्रहलाद महतो पोस्टमैन के पद पर थे. करीब आठ साल पहले वे रिटायर हुए थे. वे यहां अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे. उन्होंने बताया कि प्रहलाद और घासनी देवी के तीन बेटे हैं.
तीनों शादीशुदा हैं और वे अपनी पत्नी के साथ नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं. बड़ा बेटा बरही, दूसरा रांची जबकि तीसरा बेटा बुंडू में काम करता है.
हालांकि, इलाके में बुजुर्ग दंपती का किसी से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था. ऐसे में साजिश के तहत वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः#ModiGovernment के 100 दिन : भयावह मंदी की आहट और जश्न मनाती सरकार




