JharkhandRanchi

Ranchi News : अब सदर अस्पताल में करा सकेंगे मोतियाबिंद का ऑपरेशन, पांच महीने बाद शुरू हुई सर्जरी

Ranchi : सदर अस्पताल में कोरोना की वजह से कई तरह की बिमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा था. कोविड को छोड़कर सामान्य मरीजों का इलाज ठप हो गया था. अब धीरे-धीरे सब कुछ पटरी पर लौट रहा है. इसी के तहत सदर अस्पताल में ग्लूकोमा का भी ऑपरेशन भी शुरू हो गया है. शुक्रवार को सदर में पांच महीने के बाद मोतियाबिंद की पहली सर्जरी की गयी. आई स्पेशलिस्ट डॉ. वत्सल लाल ने मरीज का ऑपरेशन किया. उन्होंने कहा कि अब मरीजों की सर्जरी रेगुलर की जाएगी.

फरवरी में बंद करनी पड़ी थी सर्जरी

अभिमन्यु लोकेश ने बताया कि फरवरी के पहले हफ्ते में मोतियाबिंद वाले मरीजों का ऑपरेशन किया गया था. उसके बाद कोरोना की वजह सर्जरी बंद करनी पड़ी. आज जब हॉस्पिटल में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं तो आई डिपार्टमेंट को पूरी तरह से चालू कर दिया गया है.

संस्थाओं की ली जाएगी मदद

कोरोना ने आंखों की सर्जरी पर ब्रेक लगा दिया. जिससे आई डिपार्टमेंट लक्ष्य से काफी पीछे रह गया है. अब संस्थाओं की मदद से लोगों को जागरूक करते हुए आंखों का ऑपरेशन किया जायेगा. वहीं स्कूली बच्चों के आंखों की जांच करते हुए उन्हें चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए सेल्फ हेल्प गुर्प्स की मदद ली जाएगी.

इसे भी पढ़ें : शहीद एसपी अमरजीत बलिहार सहित पांच जवानों को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

 

Related Articles

Back to top button