JharkhandRanchi

Ranchi News : 117वां श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव कल, तैयारी पूरी

रांची गोशाला में तुलादान के साथ ही शुरू होगा महोत्सव

Ranchi : श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन 12 नवम्बर को रांची गोशाला में होगा. तुलादान के साथ ही महोत्सव का शुभारंभ होगा. कार्यक्रम सुबह 7.30 बजे श्री गणेश पूजन, हवन होगा. गो पूजन व गो दर्शन रांची गोशाला प्रांगण में पूरे दिन चलता रहेगा.

इस संबंध में प्रमोद सारस्वत ने बताया कि तुलादान प्रातः 8 बजे से पूरे दिन चलता रहेगा. मंत्री प्रदीप राजगढ़िया व संयोजक बसंत गौतम ने बताया कि गो पूजन के लिए शहर के आठ विभिन्न स्थानों पर गो माता के पूजन की व्यवस्था गोशाला की तरफ से रखी गई है. .

गोमाता आपके द्वार कार्यक्रम के लिए विभिन्न जगहों के लिए प्रभारी भी बनाए गए हैं जिनके देखरेख में गो पूजन का कार्य संपन्न होगा. यहां दानपात्र के अलावा रसीद भी उपलब्ध रहेगी.

इसे भी पढ़ें :ग्राहक ने गुस्से में रेस्टोरेंट के मैनेजर के मुंह पर फेंक दिया गरमागरम सूप, देखें VIDEO

इन जगहों पर होगा गो माता पूजनः

  • चांदनी चौक -कांके रोड- दीपक सरावगी
  • श्रीराम गार्डन -कांके रोड- पवन बजाज
  • श्री कृष्ण नगर कॉलोनी- रातू रोड- ओमप्रकाश बरेजा
  • होटल सिटी पैलेस -लालपुर- विजय राजगढ़िया
  • मैकी रोड -महावीर चौक -शिव भगवान अग्रवाल
  • दुर्गा मंदिर -बकरी बाजार- निर्मल मोदी
  • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर- सेवा सदन -शिव शंकर साबू आरोग्यभवन- बरियातू- सुनील कुमार गुप्ता.

उप मंत्री सुरेश जैन ने बताया गौशाला द्वारा दानपात्र सेवा, वार्षिक गो ग्रास सेवा द्वारा भी आप गौमाता के लिए दान दे सकते है.

इसे भी पढ़ें :सलमान के 500 करोड़ में बने शो BIG BOSS 15 पर लगा फुल स्टॉप , जानें क्यों हुआ शो बंद करने का फैसला?

गौमाता को हरा चारा जरूर खिलायें

अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने कहा कि घरों में होने वाले मांगलिक कार्य जन्मोत्सव, शादी की वर्षगांठ ,गृह प्रवेश, विवाह इत्यादि पर भी आप गोशाला को अनुदान दे, किसी भी दुःख अथवा मांगलिक खुशी के कार्यों में गोमाता को हरा चारा अवश्य खिलाएं.

इसे भी पढ़ें :जुगसलाई में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 24 घंटे में शुरू करने का निर्देश, मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण

Related Articles

Back to top button