Crime NewsRanchi

रांची: नाबालिग के साथ उसके पहचान वाले चार लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना इलाके में शुक्रवार देर रात को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की देर रात एक रेस्टोरेंट्स से पार्टी कर लौट रही थी, उसी समय चार लड़कों ने सुनसान पर जगह पर ले जाकर गैंग रेप किया. चारों के लड़के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और सभी लड़के को पीड़िता पहचानती है. इस मामले की जानकारी देर रात पीड़िता ने अपने परिवार वालों को दी, जिसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने थाना पहुंचकर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोकर के सुभाष चौक निवासी शुभम कुमार पासवान, टुनकी टोला निवासी चेतन सिंह व दो नाबालिग शामिल हैं. चेतन सिंह मूलरूप से रामगढ़ के चरही बाजार का रहने वाला है. सदर थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ता का मेडिकल जांच कराया।

इसे भी पढ़ें: अवैध खनन मामले में गिरफ्तार साहिबगंज के दो पत्थर कारोबारी ईडी की पूछताछ के बाद कोर्ट में हुए पेश, भेजे गए जेल

Related Articles

Back to top button