GiridihJharkhand

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

Giridih : ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भलपहरी के पास सोमवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जिसमे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं दूसरे की मौत इलाज के दौरान धनबाद में हो गयी. जानकारी के अनुसार बाकीकलां का प्रसादी राणा और पंडरी का पिंटू राणा बाइक से बाजार की ओर जा रहा थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने भलपहरी के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 25 वर्षीय पिंटू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं गंभीर रूप से घायल प्रसादी राणा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल प्रसादी राणा की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. बाद में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. इधर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है.

मारूति-बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान घायल

वहीं बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद में सोमवार की दोपहर मारूति-बाइक की टक्कर में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल होमगार्ड जवान बनियाडीह में गार्ड की नौकरी करता है. जानकारी के अनुसार बेंगाबाद घुटिया निवासी मो0 खलील सोमवार को बनियाडीह ओपेनकास्ट से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे. सोनबाद के पास विपरीत दिशा से आ रही मारूति ने मो. खलील की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में मो. खलील का दायां पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद घायल खलील को धनबाद रेफर कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button