
Bermo: बेरमो के चर्चित कोल व्यवसायी सह पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह के करीबी अजय सिंह के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास संख्या एसबीक्यू 22 में भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के बेरमो आवास पर लगभग तीन घंटे से छापेमारी जारी है. मामले की जानकारी पाकर बेरमो विधायक के आवास पर काफी संख्या में उनके समर्थक और लोग पहुंचे है. आवास के बाहर ईडी या आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर लोगों में संदेह बरकरार है. बेरमो क्षेत्र में विधायक के आवास पर ईडी की छापेमारी की चर्चा जोरों पर फैल रही है. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल आवस पर आयकर विभाग की छापेमारी से उग्र हुए उनके समर्थक व कांग्रेसी नेतागण इस छापेमारी को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा की साजिश बताया है. मोदी सरकार और इडी व सीबीआई के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने जमकर नारेबाजी किया. नारेबाजी की आवाज सुनकर पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी सह बेरमो विधायक जयमंगल सिंह की माता रानी सिंह बाहर निकलकर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है और कहा कि इस कार्रवाई से उनके परिवार को कुछ होने वाला नहीं है.

इसे भी पढ़ें: ED और IT का झारखंड में करीब 20 ठिकानों पर रेड, दो विधायकों के साथ शाह ब्रदर्स, अजय सिंह और विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी




