
Ranchi: रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2021-23 का चुनाव 21 फरवरी को स्थानीय मारवाड़ी भवन परिसर में होगा. जिसमें अध्यक्ष पद का चुनाव होगा. इस चुनाव में रांची ज़िला के 663 सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे. मतदान 10 बजे से दिन के 2 बजे तक होगा. जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद कुमार सारस्वत ने अपना नामांकन दर्ज कर चुनाव पदाधिकारी नंदकिशोर पाटोदिया को सुपुर्द कर दिया है.
इसे भी पढ़ें: कोयला चोरी मामले में दो को भेजा गया जेल
चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रमोद कुमार सारस्वत ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वर्तमान में बतौर संगठन मंत्री उन्होंने अध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में कार्य किया है. नामांकन के वक्त सहनचुनाव पदाधिकारी अशोक नारसरिया व अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:सदर अस्पताल गयी एनएनएम के घर दिनदहाड़े चोरी




