
Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हवाई नगर के जंगल से पुलिस ने आज एक अधजला शव बरामद किया है. मृतक का नाम अर्जुन है. मृतक लटमा रोड का रहने वाला था. मृतक की उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है. वह एक निजी शोरूम में काम करता था. मृतक के पिता का नाम मुन्ना है. परिजनों ने कहा कि अर्जुन को हत्या कर फेंक दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में बायोमेट्रिक मशीन के जरिए मतदाताओं की होगी पहचान
परिवार वालों ने बताया कि अर्जुन की किसी से झगड़ा नहीं हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है. आपको बता दें कि मृतक युवक 15 अगस्त से लापता था. इसकी शिकायत जगन्नाथपुर थाना में की गई थी. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही इस मामले में जांच कर सब कुछ पता लगा लिया जाएगा. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और उनसे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक का विवाद किसी से हुआ था कि नहीं. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल अब तक इस मामले में कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
इसे भी पढ़ें :आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग प्रोग्राम 2021 में दाखिले के लिए 28 अगस्त तक करें आवेदन




