
Ranchi: राजधानी के खादगढ़ा बस स्टैंड से एक सिपाही का शव मिला है. मृतक सिपाही का नाम गुलशन बागे है. मृतक सिपाही नेतरहाट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे और वह चाईबासा जिला बल का सिपाही था. संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक सिपाही सिमडेगा जिले के जलडेगा का निवासी बताया जा रहा है. खादगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. मौत के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में भी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
इसे भी पढ़ें:Ranchi: बुंडू पुलिस ने लाखों रूपये की अवैध लॉटरी किया जब्त, संचालक फरार




