JharkhandRanchi

रांची सिविल कोर्ट में मासिक लोक अदालत का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण

Ranchi : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविल कोर्ट रांची परिसर में प्रत्येक महीने की भांति मई माह के आखिरी शनिवार में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया है. जिसे लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है.

इस लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित फौजदारी, रेलवे, बैंक, ऋण, बीएसएनएल, नगर निगम सेवाओं से संबंधित प्री लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- रातू : प्रेमी को जिंदा जलाने वाली युवती अबतक पुलिस की गिरफ्त से दूर, प्रेमी की हुई मौत

भेजा जा रहा नोटिस

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविल कोर्ट रांची परिसर में प्रत्येक महीने की तरह मई माह के आखिरी शनिवार में मासिक लोक अदालत का किया गया है.

आयोजन में जो भी लंबित मामले हैं उसे लेकर सभी को नोटिस भेजा जा रहा है. ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया जा सके.

इसे भी पढ़ें- लोस चुनाव में जीते उम्मीदवारों की सूची को आज मिलेगा अंतिम रूप, चुनाव आयोग की बैठक संभव

न्याय पाने का सस्ता और सुलभ रास्ता लोक अदालत

लोक अदालत न्याय पाने का सस्ता और सुलभ रास्ता है. इससे केस लड़ने वालों के समय और धन दोनों की ही बचत होती है. आपसी संबंध व सौहार्द बने रहते हैं. लोक अदालत में किसी भी तरह की कोर्ट फीस नहीं लगती.

यदि कोर्ट में लंबित मुकदमे में फीस जमा करा दी गई हो तो लोक अदालत में विवाद का निपटारा हो जाने पर वह फीस वापस कर दी जाती है.

Related Articles

Back to top button