
Ranchi: रातू थाना क्षेत्र के फन कैसल पार्क के पास किरण देवी से बाईक सवार दो उच्चको ने चेन की छिनतई कर ली. चेन छीनने के बाद उचक्के मांडर की ओर भागने में सफल रहे. इस संबंध में महिला ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
घटना की जानकारी देते हुए महिला किरण देवी ने बताया कि एसबीएल गेट के पास लगने वाले डेली मार्केट में सब्जी खरीदने गई थी. बाजार से सब्जी लेकर घर जाने के लिए जैसे ही निकल कर आगे बढी, इसी बीच बाइक से दो युवक फन कैसल पार्क की ओर से आए और महिला की गर्दन से चैन लूटकर फरार हो गए. किरण देवी के अनुसार चैन 15 ग्राम की थी, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार थी.
इसे भी पढ़ें :डेंटल कालेज तो खुल गया, लेकिन कब बनेगा 30 रुपये में दांत?
बता दें कि तीन माह पूर्व भी सब्जी लेकर आ रही एक महिला अधिवक्ता से चेन छीनने का प्रयास किया गया था लेकिन महिला के गले में चेन टूटकर रह जाने के कारण चेन तो बच गया लेकिन अधिवक्ता को काफी चोटें आई थीं.
वहीं दूसरी तरफ तीरंदाज दीपिका की मां से भी पिछले वर्ष चेन की छिनतई की गई थी. तब पुलिस ने जी -जान लगाकर चेन को ढूंढ़ निकाला था, लेकिन चोर पकड़े नही गए थे. इसके अलावे पुलिस की ओर से दीपिका की मां को एक लाख रुपये का मुआवजा भी दिया गया था.
इसे भी पढ़ें :सीबीएसई दसवीं बोर्ड में श्रुति परना और साहिल कुमार सिंह संयुक्त रूप से बने बिहार टॉपर




