
Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में गुरुवार को वर्षों से झारखंड सरकार की जमीन पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. नगड़ी अंचल निरीक्षक रुद्र प्रताप साहू और अरुण कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. गुरुवार से शनिवार तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन डूगडूगिया, लाजपतनगर नदी किनारे जेसीबी से ढहाया गया. दो मजिस्ट्रेट के साथ साथ करीब 100 सुरक्षा बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया गया. पुंदाग ओपी क्षेत्र के इलाहीनगर, आलमहाता चौक, डूगडूगिया, विष्णुनगर सहित अऩ्य इलाको में सरकारी जमीन पर वर्षो से अतिक्रमण कर अवैध रूप से कब्जा करके कच्चे-पक्के मकान बना लिए हैं. वही अवैध कब्जे में लेकर अतिक्रमण करने वाले कई लोगों को नोटिस दिया है.
इसे भी पढ़ें: रांची पुलिस पर हमला करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, छापेमारी जारी




