
Jamudia : जामुडिया के विभिन्न इलाकों में इन दिनों डायरिया को लेकर लोगों में एक दहशत का माहौल बना हुआ है. शुक्रवार से शनिवार सुबह तक कुल 6 लोग डायरिया की चपेट में आकर बीमार हो गये.
बीमार पड़े लोगों को इलाज के लिए जामुडिया अखलपुर स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती कराया गया. अस्पताल सूत्रो के अनुसार जामुडिया क्षेत्र के डायरिया की चपेट में आकर अपना इलाज करा रहे लोगों मे सपना दास, सबुनिशा, छाया बाऊरी, जमुना बाऊरी, आमिर हक, पिया बनर्जी शामिल हैं.
इसे बी पढ़ें : पलामू : घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार
पानी की वजह से हुआ डायरिया
इस तरह के लोगों के बीमार होने के बाद लोगों मे एक दहशत का माहौल बना हुआ है. बीमार पड़े लोगों का कहना है कि पानी की वजह से ही उनके पेट में दर्द, उल्टी, पैखाना होने के कारण उसके शरीर में बहुत ही कमजोरी होती है.
अखलपुर स्वस्थ केन्द्र के बीओएमएच अविनाश बेसरा ने बताया कि डायरिया से पीड़ित कल रात से कई मरीज आये हैं. हमलोग उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं.
साथ ही उन्होंने बताया कि गंभीर अवस्था के मरीजों को आसनसोल जिला अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है.
इसे भी पढ़ें : बेरमो : फंड भुगतान नहीं, प्रसाद कंपनी ने 3 माह से बंद कर रखा है पावर प्लांट का काम, 6 महीने से नहीं दे पा रही वेतन




