
Ranchi : राजधानी के डोरंडा इलाके में वार्ड 43 की पार्षद शशि सिंह की अलग ही पहचान है. पढ़ी-लिखी और काम के प्रति कोई समझौता नहीं करने वाली. यही वजह है कि वह अपने वार्ड को मॉडल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं. कई बार इन्हें सड़कें या नाली बनवाने के लिए कड़ी धूप में भी देखा जाता है.
वहीं बारिश और ठंड के दिनों में भी ये अपने वार्ड का निरीक्षण करना नहीं भूलती. आये दिन वह अपने वार्ड में सफाई कर्मचारियों को निर्देश देते हुए दिख जाती हैं. इनकी तत्परता का नतीजा है कि डोरंडा के नॉर्थ ऑफिस पाड़ा और आसपास का क्षेत्र अलग दिखता है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : इस्लाम में हिजाब पहनना जरूरी नहीं, ये धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं : हाई कोर्ट
वहीं साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के मामले में भी उन्होंने कभी समझौता नहीं किया. जिससे कि वार्ड में चारों ओर सफाई दिख जाती है. इतना ही नहीं नगर निगम की बैठकों में भी लोगों की हर समस्या को उठाने में इनका रोल अहम होता है.
इस इलाके में 14वें वित आयोग से 1.27 करोड़ रुपए निर्माण के लिए मिले हैं. जिससे कि 5200 फीट की नाली का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा इस बात के लिए तत्पर रहती हैं कि कोई भी योजना अपने वार्ड में ला सकें.
उन्होंने बताया कि नाली निर्माण की यह योजना 14वें वित्त से उन्होंने ली है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा. इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें :सदन में बंधु ने कहा- मनीष जायसवाल और जयंत सिन्हा जमीन कब्जा की कोशिश कर रहे, भाजपा विधायकों ने किया हंगामा




