
Ranchi: राजधानी रांची में जहरीली शराब ने एकबार फिर मौत का कहर बरपाया है. मिली जानकारी के मुताबिक, गोंदा थाना क्षेत्र के हातमा बस्ती में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई गंभीर रूप से बीमार हैं. सात लोगों की मौत से इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है. वही पुलिस को जानकारी मिलते ही, मौके पर पहुंची है. फिलहाल बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
इसे भी पढ़ें- NEWS WING IMPACT: प्रशासन ने की सख्ती, पाकुड़ में बंद हुआ अवैध बालू उठाव
एक ही बस्ती के 7 लोगों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, एक ही बस्ती के लोगों ने देर रात जहरीली शराब का सेवन किया था. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. शनिवार रात में ही 4 लोगों की मौत हो गई .जबकि तीन लोगों की मौत रविवार को अस्पताल में हुई है. खबर ये भी है कि जिन लोगों की मौत हुई है, स्थानीय लोग उनके दाह संस्कार की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस ने अंतिम संस्कार से रोका और कहा कि शवों का पहले पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
छह घंटे में हो पोस्टमार्टम-डीसी
जहरीली शराब पीने से हुई सात लोगों की मौत से प्रशासन में भी हड़कंप है. इधर डीसी महिमापत राय ने कहा जिन लोगों की मौत हुई है, 6 घंटे में सभी का पोस्टमार्टम किया जाएगा. डीसी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकता है. फिलहाल डीसी ने 5 की मौत की पुष्टि की है. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

डीसी ने इस एरिया के सभी घरों में अधिकारियों को हैल्थ चेकअप करने का निर्देश दिया है. मेडिकल की टीम लोगों की जांच कर रही है. वहींं घटना स्थल पर रांची डीसी, एसएसपी समेत सिटी एसपी, डीएसपी लालपुर थाना प्रभारी, गोंदा थाना प्रभारी, ट्रैफिक डीएसपी रंजीत लकड़ा पहुंचे हैं. एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि सभी पहलू पर हमलोग जांच कर रहे हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण का पता चल पायेगा. बताया कि कल से ही मौत होने का सिलसिला शुरू हुआ था. यह भी कहा कि सिटी एसपी यहां कैंप करेंगे.
इन लोगों की हुई है मौत
पिंटू ठाकुर, अशोक मिर्धा, विजय मिर्धा, बिल्लू मिर्धा, पारस ठाकुर




