JharkhandRanchi

रांची: 11 अगस्त को 4 ट्रेनें कैंसिल,धनबाद- एलेप्पी एक्सप्रेस का बदला रूट

Ranchi: साउथ इस्टर्न रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत कोटशिला-राजाबेड़ा रेलखंड पर 11 अगस्त को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। जिससे कि पैसेंजर्स को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं एलेप्पी एक्सप्रेस 13351 धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/08/2022 को अपने निर्धारित मार्ग  चंद्रपुरा-राजाबेड़ा-बोकारो स्टील सिटी-मुरी  के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा- बरकाकाना -मुरी होकर चलेगी

यह भी पढ़े: राज्य के 14 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में बनेंगे Multipurpose Auditorium, जानें किन जिलों में है तैयारी

ये ट्रेनें है कैंसिल

-ट्रेन संख्या 13319 / 13320 दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन  यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/08/2022 को रद्द रहेगी

–  ट्रेन संख्या 12019/12020 हावड़ा-रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/08/2022 को रद्द रहेगी

–  ट्रेन संख्या 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/08/2022 को रद्द रहेगी

–  ट्रेन संख्या  13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/08/2022 को रद्द रहेगी

Related Articles

Back to top button