
Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची में महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर प्रात: हवन का आयोजन किया गया,जहाँ विशेष मन्त्रों से आहुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. इस अवसर पर विद्यालय की सभी शाखाओं में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन भी हुआ जहाँ महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी के जीवन से जुड़ी बातों को प्रस्तुत किया गया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बीएनएस डीएवी स्कूल में मनाई गई नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि
विद्यालय के प्राचार्य एम के सिन्हा ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि मुझे महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी के साथ काम करने का, अनेक यात्राओं में साथ रहने का और अनेक अवसरों पर साथ रहकर कुछ-कुछ सीखने का सौ•ााग्य प्राप्त हुआ है. उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक – धृति क्षमा दामों अस्तेय…..’को सुनाते हुए कहा कि उनमें ये सभी गुण विद्यमान थे. उनके जीवन का केवल एक ही मात्र लक्ष्य था और वह था- काम और केवल काम।उन्होंने अपने अथक प्रयास से पूर्वी भारत में लगभग 250 से अधिक डीएवी विद्यालयों की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाया. झारखण्ड में आपने आदिवासी उत्थान अभियान को भी सफलतापूर्वक संचालित किया. आज हमें भी महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी के जीवन से सीख लेकर उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है.





