Uncategorized

चतरा: शादी में होनेवाले खर्च से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी

News Wing

Chatra, 14 November: प्रतापपुर के रामपुर निवासी बिंदेश्वरी दबगर की पुत्री ने खिड़की के ग्रिल में दोपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा अपराजिता कुमारी सर्कुलर रोड के हंगर स्ट्रीट रेस्टोरेंट भवन में स्थित राजदीप सिंह के लॉज में रहती थी. वह लालपुर स्थित अमर क्लासेस में एसएससी की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी. घटना सोमवार शाम छह बजे की है. 

क्या लिखा है सुसाइड नोट में
मृतका ने आत्महत्या करने से पहले लिखे सुसाइड नोट में अपने परिजनों से माफी मांगी है और मां की मौत के बाद परेशान रहने की बात का भी जिक्र किया है. मृतका ने खुद को शादी के लायक नहीं बताते हुए लिखा है कि “मैं चाहती थी कि आपलोगों का नाम रोशन करूं, लेकिन कुछ ही अंकों से पिछड़ जाती हूं. सॉरी मुझे माफ करना. मैँ अपनी मां के पास जा रही हूं. युवती की आत्महत्या की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और सबूत जमा कर मामले की जांच की जा रही है. 

शादी की बात से थी परेशान  
ताजा मामले के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथमदृष्टया छात्रा के अवसादग्रस्त होने की बात सामने आई है. मृतका अपनी शादी में खर्च होने वाले पैसे और शादी के बाद ससुराल वालों के संभावित व्यवहार को लेकर तनाव में थी.

खुद को मानती थी नाकाम 

घर में उसकी शादी की बात चल रही थी. जानकारी के मुताबिक मृतका शादी की बात किए जाने से अक्सर परेशान रहती थी और वह खुद को कुरूप और नाकाम मानती थी.

खूबसूरती के बावजूद खुद को मानती थी कुरूप 

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आए तथ्यों और सहेलियों से पूछताछ से पता चला है कि मृतका को ऐसा लगता था उसकी कुरूपता की वजह से उसे शादी के बाद परेशानी होगी और ऐसी बातों से अवसादग्रस्त होकर युवती ने मौत को गले लगा लिया. फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. छात्रा के परिवार वाले सुचना मिलते ही रांची पहुंचे. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button