
Ramgarh : शारदीय नवरात्र में खूबसूरत फूलों से आकर्षक ढंग से मां छिन्नमस्तिका का दरबार सजाया गया है. इसके साथ ही रात में रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट भी मां के दरबार में चार चांद लगा रही है.
नवरात्र को लेकर भक्तों के आने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है. कोलकाता से आए कारीगरों ने एक सप्ताह तक लगातार मेहनत कर मंदिर को खूबसूरत ढंग से सजाया है.
छिन्नमस्तिका मंदिर के पुजारी असीम पंडा ने बताया कि मंदिर की सजावट काफी आकर्षक ढंग से की गयी है. मंदिर को सजाने में कोलकाता से आए 20 कारीगरों की टीम ने अहम भूमिका निभाई है.
झारखंड के देवड़ी और भद्रकाली मंदिर में भी हुई है फूलों की सजावट
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आए कारीगर राजीव कुमार ने बताया कि उनके साथ 20 कारीगरों की टीम काम कर रही है. उन्होंने बताया कि एआईएमआईएल नामक दवा कंपनी द्वारा देशभर के कई प्रसिद्ध मंदिरों में नवरात्र के मौके पर फूलों से सजावट की जाती है. कारीगर राजीव कुमार के अनुसार, दवा कंपनी द्वारा झारखंड के बुंडू स्थित देवड़ी मंदिर के अलावे इटखोरी के माता भद्रकाली मंदिर में भी सजावट की गई है.
इसे भी पढ़ें ; तीन अमेरिकी अर्थशास्त्री को दिया गया अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार




