JharkhandRanchi

रामगढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी ने किया पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

Ramgarh : आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, अंचल अधिकारी रामगढ़ एवं थाना प्रभारी रामगढ़ के साथ पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया.

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दुकान संचालकों के लाइसेंस, पटाखों के स्टॉक सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गई. जांच के क्रम में एक दुकान में निर्धारित स्टॉक से अधिक मात्रा में पटाखे पाए गए जिसके उपरांत पटाखों को जब्त कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें:पाटलिपुत्र बिल्डर्स की 2 करोड़ 62 लाख रुपये की संपत्ति ईडी ने की जब्त, रांची के दो प्लॉट भी शामिल

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने कहा कि आगामी दीपावली पर्व के शांतिपूर्ण मनाने एवं किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पटाखा दुकानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज एक दुकान में निर्धारित स्टॉक से अधिक मात्रा में पटाखे जब्त किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:अस्पताल से घर भाग जा रहे कोरोना के मरीज, मोबाइल भी मिल रहा ऑफ

Related Articles

Back to top button