
रामगढ़ : रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुशाध मोहल्ला में सांसद मनीष जायसवाल जी के निर्देश पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच मिंक कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “ठंड से राहत हेतु सेवा अभियान लगातार जारी है और माननीय सांसद श्री मनीष जायसवाल के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी भी परिवार को ठंड के कारण कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। इस प्रकार के सेवा कार्य सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। आने वाले दिनों में भी चिन्हित क्षेत्रों में ऐसे राहत कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लाभार्थियों ने इस मानवीय पहल के लिए माननीय सांसद श्री मनीष जायसवाल तथा उनके प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री विजय जायसवाल, कैंट मंडल अध्यक्ष सुषांत पांडेय, जिला महामंत्री श्री ऋषिकेश सिंह, रॉबिन गुप्ता कुणाल दास, अमित ठाकुर, सत्यजीत सिंह एवं ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।




