
कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने फरार वारंटी कांग्रेसी नेता संतोष यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। चेक बाउंस का मामला उसपर दर्ज था। वहीं हाल ही में संतोष यादव ने अनर्गल आरोप लगाकर एक पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। उसने मीडिया और पत्रकारों के खिलाफ भी अनर्गल टिप्पणी की थी। इस मामले में डीसी के निर्देश पर जांच कमिटी भी बनाई गई है। इधर कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि संतोष यादव के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और वे फरार चल रहे थे जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
बाघीटांड़ निवासी और कांग्रेस नेता संतोष यादव को घर के पास से ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को चिकित्सा जांच के बाद कोडरमा जेल भेज दिया गया। फरार वारंटी कांग्रेसी नेता संतोष यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। चेक बाउंस का मामला उसपर दर्ज था। वहीं हाल ही में संतोष यादव ने अनर्गल आरोप लगाकर एक पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। उसने मीडिया और पत्रकारों के खिलाफ भी अनर्गल टिप्पणी की थी। इस मामले में डीसी के निर्देश पर जांच कमिटी भी बनाई गई है। इधर कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि संतोष यादव के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और वे फरार चल रहे थे जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बाघीटांड़ निवासी और कांग्रेस नेता संतोष यादव को घर के पास से ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को चिकित्सा जांच के बाद कोडरमा जेल भेज दिया गया।




