
Ramgarh : रामगढ़ जिला अधिवक्ता संघ सत्र 2021- 23 के नामांकन के प्रथम दिन आज कुल 10 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन किया. जिसमें मुख्य रुप से संयुक्त सचिव (प्रशासन) हेतु प्रकाश रंजन, कोषाध्यक्ष हेतु सतीश ठाकुर एवं 8 कार्यकारिणी सदस्यों हेतु नामांकन किया.
चुनाव प्रक्रिया चुनाव समिति के अध्यक्ष रेशम लाल एवं सदस्य अनुज कुमार सिंहा एवं ओम प्रकाश सिन्हा की देखरेख में होगा. नामांकन पत्रों की जांच 26 जुलाई से 27 जुलाई तक,11:00 से 3:00 तक चयनित अंतिम सूची प्रत्याशियों की 28 जुलाई 2021 मतदान तिथि तथा मतगणना 7 अगस्त 2021 मतगणना का समय रखा गया.
इसे भी पढ़ें :‘#jssc_नियमावली में सुधार_करो’ हैशटैग के साथ बेरोजगार कर रहे विरोध




