JharkhandRamgarh

रामगढ़ : पतरातू वेलफेयर सोसाइटी ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

Ramgarh : रामगढ़ जिला पतरातू वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा सामान्य जीवन और विशेष रूप में कोरोना काल के दौरान लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया. डॉक्टर्स डे के दिन पतरातू वेलफेयर सोसाइटी अपने दो वर्ष पूर्ण करने पर झारखंड के कुछ चिकित्सकों को सम्मानित किया. राजगढ़ जिले के पतरातू की बात करें तो साईं नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ मनु, डॉ चंचल, डॉ आभा, डॉ डी के लाहा, डॉ के के झा, सहित कई डॉक्टरों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में सोसाइटी की तरफ से संजय कुमार सिंह, राजू मुखिया , राहुल रंजन , सर्वेश कुमार सिंह , किशोर महतो , प्रभात कुमार का विशेष योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें :जिन्होंने नहीं की अपनी जान की परवाह, कांग्रेस ने किया उन डॉक्टरों का सम्मान

Related Articles

Back to top button