Ramgarh

Ramgarh: जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड के किशोरी एक्सप्रेस को डीसी ने दिखायी हरी झंडी

Ramgarh: जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के सीएसआर विभाग की एक प्रमुख परियोजना किशोरी एक्सप्रेस के तहत आयोजित कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने किशोरियों में एनीमिया को रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे किशोरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आज के दौर में एनीमिया एक बड़ी चुनौती है. इसे जड़ से खत्म करने के लिए हम सबका जागरूक रहना काफी जरूरी है. कई बार देखा जाता है की मां के एनीमिया से पीड़ित होने के कारण उसकी संतान में भी कुपोषण सहित अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं देखी जाती हैं. इसलिए अगर हम शुरुआत में ही एनीमिया का सही उपचार करने में सफल होते हैं तो आने वाली पीढ़ी में भी बदलाव ला सकते हैं.

मौके पर उपायुक्त ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से खाने में साग, सब्जी, हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करने तथा एनीमिया के लक्षण दिखने पर तुरंत उसका उपचार कराने की अपील की. वही कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने वैसे बुजुर्ग जिनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है, के बीच वस्त्र एवं सूखे राशन का भी वितरण किया.

Related Articles

Back to top button