Crime NewsJharkhandRamgarh

रामगढ़ : स्कूटी समेत युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Ramgarh: जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के नया मोड़-आरा मार्ग पर तालाब के पास एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक के शव के पास से एक स्कूटी भी बरामद किया गया है.

युवक के पॉकेट से एक कागज बरामद हुआ है जिसमें डेविड कुमरा एक्का, देवास, एमपी लिखा हुआ है. युवक के शव को देखकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- #EconomySlowdown: ऑटो सेक्टर में मंदी का असर, महिंद्रा एंड महिंद्रा 17 दिनों तक ठप रखेगा उत्पादन

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

कुजू ओपी क्षेत्र के नया मोड़-आरा मार्ग पर तालाब के पास शनिवार को स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा. जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकेर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर

हत्या की जतायी जा रही है आशंका

युवक के शव को देखने से आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या की गयी है. हालांकि इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है कि युवक की मौत कैसे हुई है.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे की वजह पता चल पाएगी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button