
रामगढ़ : जिले के बरकाकाना ओपी अंतर्गत गांधी मैदान के समीप एक मकान में रह रहे राहुल तुरी नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में ही फंदे में झूलता हुवा मिला है बताया जाता है कि लगभग 18 वर्षीय राहुल तुरी पेसे से एक मूर्तिकार कलाकार था और इन दिनों वे अपने मकान में अकेले रहता था और कलाकारी का काम करता था।
बुधवार सुबह जब उसके दोस्त उसके घर में उन्हें बुलाने आए, तब पता चला की राहुल तुरी फांसी में लटका हुवा है इसके बाद इसकी जानकारी तुरंत उसके दोस्तों ने बरकाकाना पुलिस को दी। मृतक के माता-पिता शादी में कही बाहर गए थे सुचना पाकर बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।




