Ramgarh

रामगढ़ : दिशोम गुरू शिबू सोरेन के 82वां जयंती के मौके पर कंबल और फलों का वितरण

रामगढ़ : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति रामगढ़ के द्वारा जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू के अध्यक्षता में एव् जिला संयोजक मंडली सदस्य बिनोद कुमार महतो के संचालन में जिला कार्यालय के प्रांगण में झारखंड निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबु सोरेन का 82 वा जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर ग़रीब गुरबो के बीच कंबल और सदर अस्पताल में फल का वितरण किया गया।

बिनोद किस्कु ने अपने संबोधन में कहें कि झारखंड निर्माता,झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबु सोरेन के जीवनी उनके योगदान एव संघर्ष की कहानी एव घटनाओ पर विस्तार से प्रकाश डाले एव भविष्य में उनके बताए रास्ते पर चलने का सभी कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों के साथ संकल्प लिए। समारोह के दौरान लगभग 2000 ग़रीब,वृद्धा,विधवा,विकलांग एव असहाय महिला पुरुष के बीच कंबल एव फल का वितरण किया गया।।

समारोह में दुबराज पहान,संतोष कुमार,खगेश्वर महतो,अरुण बनर्जी,मुरली धर कोठारी,मुमताज मंसूरी,जग्गू करमाली,बिट्टू ख़ान,मिथुन मुंडा,गोरांग राय,तनवीर आलम,सकलदेव करमाली,लाल बहादुर चौधरी,कामलेश पांडे,मोगा बेदिया,मिंटू ख़ान,टुकेश्वर महतो इत्यादि सैकड़ो पदाधिकारी एव कार्यकर्ताओं ने उपस्थित हुए ।

Related Articles

Back to top button