Ramgarh

रामगढ़ : मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

रामगढ़ : मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना अबुआ आवास योजना के तहत सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान परियोजना पदाधिकारी अनुजा राणा द्वारा मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हो रहे विकास कार्यों की जानकारी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को दी गयी। मनरेगा अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्रखंडवार मानव दिवस सृजन की स्थिति की समीक्षा की.

मौके पर उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित कर योग्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा योजनाओं के जियो टैगिंग, एरिया ऑफिसर एप, सोशल ऑडिट, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट, पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों का ई केवाईसी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया वहीं मटेरियल पेमेंट के समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में तीव्र गति से भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान परियोजना पदाधिकारी श्री फणींद्र कुमार गुप्ता के द्वारा उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना सहित अन्य आवास योजनाओं के तहत जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मौके पर उपायुक्त ने प्रखंडवार आवास योजना की समीक्षा की एवं अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर लाभुकों को आवास निर्माण हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने गंभीरता पूर्वक इस दिशा में कार्य करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त जिला स्तरीय अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button