Uncategorized

पुलिस की नौकरी छोड़ आतंकवादी संगठन से जुड़ा जवान

News Wing
Srinagar, 28 October: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से एक पुलिसकर्मी ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी और एक आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया.

पुलिस महानिरीक्षक ने की पुष्टी

पुलिस महानिरीक्षक मुनीर अहमद खान ने बताया कि शोपियां के हेफ गांव का रहने वाला एक निवासी इशफाक अहमद डार ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी और आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि डार आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया है. लेकिन उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि डार किस आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ है.

डार बडगाम जिले में तैनात था जवान

आईजीपी ने बताया कि मैं आपको यह नहीं बता पाऊंगा कि कौन सा आतंकी संगठन है, हम लोग अभी इसका पता लगा रहे हैं. डार बडगाम जिले में तैनात था और राज्य में जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में प्रशिक्षण ले रहा था. उसने वहां से इस सप्ताह की शुरूआत में छुट्टी ली थी. वह घर आया और वहां से लापता हो गया. इसके बाद उसके परिवार ने कल एक थाना में मामला दर्ज कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button