Uncategorized

मैं अक्षय खन्ना के अभिनय का बिग फैन: शाहरूख खान

 

News Wing

Mumbai, 28 October: करन जौहर और रेणु रवि चोपड़ा के साथ मिल कर फिल्म ‘इत्तेफाक’ का निर्माण कर रहे शाहरूख खान ने कहा है कि वह अक्षय खन्ना के अभिनय के प्रशंसक रहे हैं. यश चोपड़ा की वर्ष 1969 में आयी कल्ट क्लासिक ‘इत्तेफाक’ के रीमेक में अक्षय के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली हैं.

पुलिस अधिकारी की जबरदस्त भूमिका में नजर आयेंगे अक्षय खन्ना

शाहरूख के अनुसार, व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि उनसे बेहतर कोई भी यह भूमिका नहीं निभा सकता था. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय के चरित्र को खोल कर रख दिया है जिससे उनकी अभिनय क्षमता खुल कर सामने आयी और उन्होंने पुलिस अधिकारी की जबरदस्त भूमिका अदा की.

तीन नवंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगीफिल्म ‘इत्तेफाक’ 

 उन्होंने कहा कि वह हमेशा से अक्षय और उनके अभिनय क्षमता के प्रशंसक रहे हैं. वह उनके काम के बड़े प्रशंसक हैं. फिल्म ‘इत्तेफाक’ तीन नवंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button