ChatraJharkhand

पुलिस का एक्शन, 11 एकड़ जमीन पर पोस्ता की खेती नष्ट

Chatra : जिले की कुंदा पुलिस और वन विभाग की टीम ने गुरुवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नक्सल प्रभावित गांव में 11 एकड़ में लगाये गए अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. जिन गांवों में अभियान चलाया गया उसमें दुर्गी में दो एकड़, गेंदरा में छः एकड़ और टीटहीभरगांव में तीन एकड़ फसल नष्ट किये गए.

इसे भी पढ़ें: निगम परिषद की बैठक के निर्णय को दरकिनार कर नगर आयुक्त ने रेरा प्रमुख को ऑफिस शिफ्ट करने के लिए लिखा पत्र

थाना प्रभारी बंटी यादव ने बताया कि अफीम माफिया पोस्ते की खेती घने जंगल और नदी के किनारे लगाते हैं. वहां तक पहुंचने में पुलिस और वन विभाग को काफी परेशानी होती है. पुलिस को आता देख पोस्ता की खेती करने वाले फरार हो गए.

वन क्षेत्र पदाधिकारी रामजी सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में वन भूमि पर बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की गई है. गांव पहुंचकर ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से पोस्ता को नष्ट किया गया.

थाना प्रभारी बंटी यादव ने कहा कि पोस्ता की खेती में लिप्त लोगों को चिन्हित कर करवाई की जाएगी. अभियान में पीएसआई अनन्त साह, एएसआई दशरथ घोष, वनरक्षी और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: लूटपाट की योजना बना रहे चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button