
Giridih: शहर के नगीना सिंह रोड स्थित एक पुराने मकान के कुएं में 45 वर्षीय व्यक्ति बुल्ली दत्ता का शव तैरता मिला. जिस घर के कुंए में मृतक का शव मिला. वो घर भी मृतक का ही बताया जा रहा है. लेकिन, घर में मृतक के अलावा और कोई नहीं रहता था.
मृतक बुल्ली हर रोज शराब पी कर घर आया करता था
हालांकि मृतक का भगिना विकास की मानें तो मृतक बुल्ली हर रोज शराब पी कर घर आया करता था. सोमवार की सुबह कुएं में शव मिलने की जानकारी के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने के बाद नगर थाना के पुलिस अधिकारी अशोक कुमार भी घटनास्थल पहुंचे. शव जलाने वालों के सहयोग से मृतक का शव कुंए से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक की मौत कैसे हुई.
इसे भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी को झटका, कई टीएमसी नेताओं के यहां सीबीआइ के छापे, मंत्री फिरहाद को पूछताछ के लिये लाया




