West Bengal

बंगाल में सप्ताह भर आंधी तूफान के साथ होती रहेगी बारिश, बढ़ी सरकार की चिंता

Kolkata : पश्चिम बंगाल में एक तरफ मॉनसून पहले ही प्रवेश कर चुका है. जबकि दूसरी ओर से समुद्र तल पर निम्न दबाव बनने के कारण लगातार बारिश हो रही है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में यह संभावना व्यक्त की गई है, कि आगामी एक सप्ताह तक तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश होती रहेगी.

बताया गया है कि राजधानी कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि जिलों में लगातार बारिश होगी. इसके अलावा उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार जिलों में भी बारिश होगी. उत्तर बंगाल में अपेक्षाकृत अधिक बारिश दर्ज की जाएगी.

इसे भी पढ़ें – चीनी सैनिकों से हुई झड़प में घायल हुए सैनिकों से मिले सेना प्रमुख नरवणे, बढ़ाया हौसला

मौसम विभाग की चेतावनी से बढ़ी सरकार की चिंता

मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने राज्य स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है. एक तरफ कोरोना वायरस की वजह से हालात बिगड़ गये हैं, तो दूसरी तरफ अगर लगातार बारिश हुई तो डेंगू के भी फैलने का खतरा बरकरार रहेगा.

इसलिए अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर है. आपेक्षिक आद्रता 85 फ़ीसदी है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण संक्रमण की बीमारियों का खतरा बरकरार है. इसलिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.

इसे भी पढ़ें –सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- चीन के साथ सीमा पर संकट की मुख्य वजह सरकार का कुप्रबंधन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button