
New Delhi: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के दौरान सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा तय है. कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले को लेकर विपक्ष सरकार से दो-दो हाथ करने की तैयारी में है. इधर, सरकार भी विपक्ष के वार के जवाब में पलटवार की रणनीति तैयार की है।
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 12 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं, रांची में 10 व पूर्वी सिंहभूम में 5 संक्रमित मिले
सत्र के दौरान बीस बैठकें होंगी. सत्र के दौरान सरकार 17 विधेयक ला रही है. सरकार इन सभी विधेयकों को पास कराने की हरसंभव कोशिश करेगी. सरकार आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश के जरिए सेना के लिए हथियार, गोलाबारूद, वर्दी बनाने वाले आयुध कारखानों में हड़ताल को गैरकानूनी घोषित कर दिया है. इसमें हड़ताल करने वालों के लिए दो साल की सजा का भी प्रावधान है. कई मजदूर संघों के साथ संघ का अनुषांगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ ने भी इसका तीखा विरोध किया है. अब सरकार इस सत्र में इस अध्यादेश को कानूनी जामा पहनाने की तैयारी में है. 13 अगस्त तक सत्र के जारी रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ेंःचाईबासा में सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश विफल, 4 आईईडी केन बम बरामद
ये विधेयक होंगे पेश
ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स (रेशनलाइजेशन एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) विधेयक, डीएनए टेक्नोलॉजी विधेयक, डेटा प्रोटेकशन विधेयक, दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के रखरखाव और कल्याण (संशोधन) विधेयक, फैक्टरिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) विधेयक, 2020, इसेंशियल डिफेंस सर्विस बिल, बिजली (संशोधन) विधेयक, व्यक्तियों की तस्करी (रोकथाम, संरक्षण और पुनर्वास) विधेयक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग विधेयक, कोयला असर वाले क्षेत्र (अधिग्रहण और विकास) संशोधन विधेयक, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्त्रस्टरीज (संशोधन) विधेयक, केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक और भारतीय वन प्रबंधन संस्थान विधेयक.




