Ranchi

तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा सेवा शिविर मारवाड़ी भवन में हुआ शुरू, 250 रोगियों ने उठाया लाभ

Ranchi: मारवाड़ी सहायक समिति एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में तथा कंचन सेवा संस्थान उदयपुर (राजस्थान) के सहयोग से मारवाड़ी भवन में तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ आज हुआ. मारवाड़ी भवन में स्थापित 108 वर्ष प्राचीन हनुमान मंदिर में कंचन सेवा संस्थान उदयपुर के डॉ छैल बिहारी शर्मा, मारवाड़ी सहायक समिति के सचिव कौशल राजगढ़िया, कार्यक्रम संयोजक भरत बगड़िया ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर श्रीफल चढ़ाकर शिविर का विधिवत प्रारंभ किया. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्राकृतिक चिकित्सक डॉ० छैल बिहारी शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा ईश्वरी चिकित्सा है. यह स्वास्थ्य जीवन जीने की अद्भुत कला है. मनुष्य का अनियंत्रित रहन- सहन खान-पान, आहार-विहार, आचार विचार तथा प्रकृति के विपरीत आचरण करना ही रोग का मुख्य कारण है. कहा कि अब तक लाखों लोगों का इससे प्राकृतिक पद्धति से उपचार किया गया है. हजारों लोगों को इस उपचार से राहत मिली है. इस पद्धति से शरीर के सर्व रोग निवारण आदि का उपचार किया जाता है. रविवार को लगे शिविर में 250 मरीजों का घुटना दर्द, कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी आदि का उपचार उदयपुर से आए डॉ० शर्मा एवं उनकी 8 सदस्यीय टीम द्वारा प्राकृतिक पद्धति ठंडा सेक, मिट्टी सेक, मिट्टी पट्टी, भाप स्नान,कटि स्नान, आदि के माध्यम से किया गया. रांची में पहली बार आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा शिविर से लोगों को उपचार से राहत महसूस हो रहा है. शिविर  प्रतिदिन 3 दिनों तक सुबह 9:00 से 5:00 बजे तक चलेगा. शाम 7:00 से 8:00 तक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के संबंध में व्याख्यान एवं परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने इस चिकित्सा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. मरीजों के अनुरोध पर 26 एवं 27 दिसंबर को अपराह्न 3:00 से 4:00 तक डायबिटीज का भी इलाज किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने में-रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, मारवाड़ी सहायक समिति अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया, संजय सर्राफ, सज्जन पाड़िया, विजय कुमार खोवाल, भरत बगड़िया, मनोज चौधरी, प्रदीप राजगढ़िया, अशोक लाठ, अजय बजाज, आकाश अग्रवाल, मनीष लोधा, अनिल अग्रवाल, अरुण बुधिया, मनोज रूईया, प्रेम मित्तल, सुरेश जैन, राम बांगड़, विनोद  टिबड़ेवाल, रमन बोड़ा, प्रवीण मोदी, अरविंद बंका, अनूप सर्राफ आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्य मिक्सड नेटबॉल टीम घोषित, रेशमा को कप्तानी

Related Articles

Back to top button