Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद: चिरकुंडा पुलिस ने एक ट्रक कोयला पकड़ा, 4 के खिलाफ FIR

Dhanbad : धनबाद SSP संजीव कुमार के निर्देश पर आज चिरकुंडा पुलिस ने नेहरू रोड से पोड़ा कोयला लदा एक ट्रक पकड़ कर चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है. झब्बू शर्मा, पप्पू शर्मा, बादल मंडल और हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वहीं ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

चिरकुंडा थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बताया कि SSP के निर्देश पर छापेमारी की गई तो चोरी का पोड़ा कोयला लोडेड ट्रक पकड़ा गया है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : ATM से कैश निकालना नये साल से होगा महंगा, हर निकासी पर लगेगा इतना चार्ज, जानें डिटेल्स

मुगमा स्टेशन रोड के समीप मां भगवती शॉफ्ट कोक इंडस्ट्री से बिना माइनिंग लाइसेंस बेखौफ पोड़ा कोयला का कारोबार किया जा रहा है. कामेश्वर नामक अवैध कोयला कारोबारी पोड़ा कोयला का कारोबार खड़गपुर से तमिलनाडु तक फैला रखा है. वहीं बिहार के बक्सर जिला में पोड़ा कोयला सप्लाई करता है.

मैथन क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों का संरक्षक और फाइनेंसर भी है. इधर, निरसा एवं कालुबथान थाना क्षेत्र में भी अवैध कोयला कारोबार फल-फूल रहा है.

इसे भी पढ़ें:जानें ऐसा क्या हुआ जो दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन वॉलमार्ट को अमेरिकी महिला को देना पड़ा ₹75 करोड़ का हर्जाना

Related Articles

Back to top button