JharkhandLead NewsRanchi

साइकिल पर कोयला ढोने वालों संग दिखे राहुल गांधी, भाजपा ने कहा-कोयले के अवैध धंधे को कांग्रेस का है सपोर्ट

Ranchi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी सोमवार को रांची आए. धुर्वा में न्याय यात्रा में शामिल हुए. इससे पहले रामगढ़ से रांची आने के दौरान रास्ते में साइकिल पर कोयला लादकर रांची आते लोगों से मिले, उनसे बातें कीं, फोटो भी खिंचवाई. प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल ने भी इसे जारी किया. अब इस फोटो के बहाने भाजपा उन पर हमलावर है. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने इस फोटो को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि अवैध कोयले के धंधे में कांग्रेस का समर्थन है क्या?
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी इस फोटो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है. लिखा है कि देखिए कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी को. इसी तरीके से झारखंड के भोले भाले आदिवासी मूलवासी जनता को प्रतिदिन ₹500 – ₹700 देकर इस गठबंधन सरकार में अवैध कोयले की ढुलाई करवा कर कोयला का काला रैकेट चलता है. इस कोयले के काले रैकेट को चलाने वाले लुटेरे तो अरबों रुपए कमा लेते हैं, ठगी रह जाती है तो इस प्रदेश की गरीब आदिवासी मूलवासी जनता. दिखावे के लिए मुकदमा भी होता है तो इन्हीं ढुलाई करने वाले गरीबों पर होता है. रैकेट चलाने वालों पर कभी नहीं होता.

प्रतुल ने कहा है कि विडंबना देखिए, हेमंत सरकार रही हो चाहे चंपई सरकार, यह कोयले का काला रैकेट बंद ही नहीं होता है. साफ है इसे सत्ता के शीर्ष में बैठे लोगों का संरक्षण मिलता है. प्रतुल ने ताज्जुब जताते यह भी कहा है कि आखिर कांग्रेस के राजकुमार ने यह क्या किया. वे भी इस कोयले के अवैध धंधे वाले रैकेट में सिर्फ फोटो अपॉर्चुनिटी के लिए शामिल हो गए?

इसे भी पढ़ें: रामगढ़: राहुल गांधी ने कोयला ढोने वाले श्रमिकों की समस्याओं को जाना, उनकी साइकिल भी खींची

Related Articles

Back to top button